Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में गर्मी छुट्टी के दौरान बीएड समेत सभी वोकेशनल कोर्स की कक्षाओं का ऑनलाइन संचालन होगा. विश्वविद्यालय के प्रवक्ता सुशील कुमार तिवारी ने बताया कि इस संबंध में राजभवन से निर्देश प्राप्त हुआ है. यूनिवर्सिटी में बीएड के अलावा वोकेशनल कोर्स के तौर पर बीबीए, बीसीए, बीएससी आईटी, मास कम्यूनिकेशन, एमबीए, बायो टेक्नोलॉजी, डायटीशियन एंड न्यूट्रीशियन, वेलनेस मैनेजमेंट, बीपीएड समेत अन्य कोर्स की पढ़ाई होती है. ये सभी स्ववित्तपोषित (सेल्फ फाइनांसिंग) कोर्स हैं. इन सभी कोर्स का संचालन नीड बेस्ड संविदा शिक्षकों के माध्यम से किया जाता है. बता दें कि अन्य विश्वविद्यालयों में भी गर्मी छुट्टी के दौरान नीड बेस्ड संविदा शिक्षकों को ऑनलाइन कक्षाएं लेने का निर्देश दिया गया है. राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में एक से 20 जून तक गर्मी छुट्टी हो रही है. इसे भी पढ़ें : CBSE">https://lagatar.in/application-for-supplementary-examination-from-june-1-exam-will-be-held-in-july/">CBSE
10वीं-12वीं बोर्ड : सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए आवेदन 1 जून से, जुलाई में होगी परीक्षा [wpse_comments_template]
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी : गर्मी छुट्टी में चलेगी बीएड व वोकेशनल कोर्स की ऑनलाइन क्लास
Leave a Comment