Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज : प्राचार्य ने छात्रों को सामाजिक सेवा करने के लिए किया प्रेरित

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Anand Mishra) : मानगो स्थित जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से एनएसएस दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को कॉलेज में व्याख्यान का आयोजन किया गया. इसका का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ एसपी महालिक ने किया. उन्होंने छात्र-छात्राओं को सामुदायिक सेवा के माध्यम से मिलने वाली संतुष्टि की चर्चा की. साथ ही विद्यार्थियों को छोटे-छोटे सामाजिक सेवा के कार्य करने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा के पूर्व वित्त पदाधिकारी डॉ पीके पानी थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-shock-given-to-both-the-teachers-in-the-assault-case-in-graduate-college-college-will-send-report-to-ku-on-saturday/">जमशेदपुर

: ग्रेजुएट कॉलेज में मारपीट मामले में दोनों शिक्षिकाओं को शोकॉज, केयू को शनिवार को रिपोर्ट भेजेगा कॉलेज
इस अवसर पर कॉलेज के पूर्व एनएसएस प्रोगाम ऑफीसर अरविंद कुमार और पुष्पा लिंडा भी उपस्थित थे. एनएसएस स्वयंसेवकों ने विगत वर्ष के अनुभवों को साझा किया और भविष्य में बेहतर कार्य को करने का संकल्प लिया. मंच संचालन एनएसएस प्रोगाम ऑफिसर व भूगोल की सहायक प्राध्यापिका सुरभि सिन्हा ने किया. कार्यक्रम में कोल्हन विश्वविद्यालय के डीन डॉ वीके मिश्रा, प्रो सुभाष चंद्र दास, प्रियंका प्रधान कॉलेज के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षकेतर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं शामिल हुए. धन्यवाद ज्ञापन आलोक कुमार चौबे ने किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही