Search

 
 
 

जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज : काला बिल्ला लगाकर शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मियों ने जताया सांकेतिक विरोध

 
Jamshepur (Anand Mishra) : जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज कॉलेज के शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मियों ने सामूहिक रूप से काला बिल्ला लगाकर सरकार की नीतियों के प्रति विरोध जताया. विदित हो कि झारखंड में नई शिक्षा नीति के आलोक में झारखंड के 62 अंगीभूत कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई बंद कर दी गई है. वर्तमान में राज्य में आलम यह है कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लाखों बच्चे इधर-उधर नामांकन की तलाश में भटक रहे हैं. उनकी सुधि- लेने वाला पूरे झारखंड में न कोई अधिकारी और न ही कोई मंत्री है. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/ed-will-interrogate-ca-neeraj-mittal-ram-prakash-and-tara-chand-for-5-days-court-gives-permission/">BREAKING

: CA नीरज मित्तल, राम प्रकाश व तारा चंद से 5 दिन तक पूछताछ करेगी ED, कोर्ट ने दी इजाजत
मौजूदा सत्र में यदि नामांकन शुरू नहीं किया जाता है, तो पूरे राज्य में लगभग 5000 शिक्षक व कर्मचारी समेत उनके 20,000 परिजनों के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो जाएगी. अतः इस बाबत अपनी रोजी-रोटी के संरक्षण के लिए पूरे राज्यभर के शिक्षक एवं कर्मचारी सरकार के नीतियों का विरोध करते हुए 11वीं में नामांकन शुरू करने और अपने समायोजन की मांग कर रहे हैं. इसे भी पढ़ेंं : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-33925-cases-of-warrant-and-attachment-seizure-pending/">झारखंड

पुलिस के पास वारंट और कुर्की जब्ती के 33,925 मामले पेडिंग
साथ ही छात्र भी अपने नामांकन के लिए राजभर के विश्वविद्यालयों में हजारों उग्र आंदोलन कर रहे हैं. सरकार एवं अधिकारियों की तरफ से सिर्फ आश्वासन मिल रहा है. कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है. विरोध प्रदर्शन में जावेद अख्तर अंसारी, सुमन कुमारी सिन्हा, रिंकी बंसियार, तजेंदर कौर, रेशमी बारला, नीतीश कुमार, नीरज कुमार, सैसव सरकार, रौशन कुमार, लाली कुमारी समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं व शिक्षकेतर कर्मचारी शामिल हुए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही