Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : टाटा पावर और नुवोको के लोको ट्रैक को मजदूरों ने किया जाम

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi): मजदूरों ने टाटा पावर और नुवोको के लोको ट्रैक को जाम कर दिया है. झारखंड मजदूर यूनियन के नेता व झामुमो नेता दुलाल भुइयां के नेतृत्व में मजदूर टाटा पावर और नुवोको  के लोको ट्रैक पर बैठ गए हैं. मजदूरों की मांग है कि उनकी मजदूरी बढ़ाई जाए. साथ ही मजदूरी और नौकरी देने में 75% स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जाए. इसे भी पढ़ें: आप">https://lagatar.in/aaps-allegation-offer-of-20-20-crores-to-mlas-said-yogendra-yadav-in-2013-his-own-mla-was-called-in-the-name-of-bjp/">आप

का आरोप, विधायकों को 20 -20 करोड़ का ऑफर, बोले योगेंद्र यादव, 2013 में अपने ही MLA को भाजपा के नाम पर फोन करवाये गये थे

रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज बनाने की मांग

इनकी मांग है कि रेलवे लाइन के ऊपर ओवरब्रिज बनाया जाए. इलाके की मुख्य सड़क का पुनर्निर्माण किया जाए. दुलाल भुइयां ने बताया कि अगर कंपनी प्रबंधन मांग नहीं मानता तो आगे और जोरदार आंदोलन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि कंपनियां इलाके के लोगों को बेवकूफ बना रही हैं. उनके साथ धोखा किया जा रहा है. उनको कम मजदूरी दी जा रही है. प्रदर्शन के जरिए राज्य सरकार और कंपनी का ध्यान आकृष्ट कराया जा रहा है. इलाके में पेयजल की सुविधा नहीं है. कंपनी को पेयजल की जिम्मेदारी भी उठानी होगी और इसका इंतजाम करना होगा. इसे भी पढ़ें: बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-rotary-club-organized-free-dental-check-up-camp-checkup-of-900-children/">बोकारो

: रोटरी क्लब ने निःशुल्क दांत जांच शिविर का किया आयोजन, 900 बच्चों ने कराया चेकअप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही