Search

जमशेदपुर : नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में मनाया गया विश्व नर्स डे

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में सोमवार को नर्सिंग विभाग द्वारा विश्व नर्स डे मनाया गया. मौके पर नर्सिंग विभाग के बच्चों द्वारा तीन दिवसीय भ्रमण का आयोजन किया गया था. यह आयोजन 12 से 14 मई तक किया गया. इस भ्रमण का उद्देश्य एक नर्स की सामाजिक दायित्व को दर्शाना था. इस भ्रमण में जीएनएम और बीएससी के छात्रों ने वृद्धाश्रम का दौरा किया. बच्चों ने वहां के लोगों के साथ समय बिताया और उनकी जांच भी की. बच्चों ने नर्सिंग एसोसिएशन संग्रह निधि से वृद्धाश्रम में खाद्य सामग्री का दान भी किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/NSU.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : पलायन">https://lagatar.in/check-on-migration-fish-farming-even-in-closed-mines-of-chaibasa-youth-becoming-self-sufficient/">पलायन

पर चोट : चाईबासा के बंद खदानों में भी मछली पालन, युवा हो रहे आत्मनिर्भर
वहीं दूसरे दिन बच्चे आरपी पटेल चेशायर होम गए. वहां शारीरिक और मानसिक रूप से दिव्यांग लोगों के साथ दिन बिताया और नर्सिंग एसोसिएशन संग्रह निधि से नकद सहयोग भी किया. वहीं 14 मई को ग्राम मुखियाडांगा के आंगनबाड़ी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. इसमें गांव के लोगों का बीएमआई और मधुमेह की जांच की गई. शिविर के लिए आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रबंधन एनएसयू द्वारा प्रदान की गई. बच्चों की इस पहल से यूनिवर्सिटी का गौरव बढ़ा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp