Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : XLRI  ने कोल इंडिया के साथ किया एमओयू

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (एक्सएलआरआइ) और कोल इंडिया लिमिटेड (सीआइएल) के बीच एक एमओयू हुआ है. एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर फादर पॉल फर्नांडीस, एसजे और कोल इंडिया लिमिटेड के डायरेक्टर (पी एंड आइआर) ने संयुक्त रूप से समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया. एमओयू के अनुसार एक्सएलआरआइ द्वारा कोल इंडिया के अधिकारियों को उनके नेतृत्व क्षमता और प्रबंधन कौशल को निखारने के लिए प्रशिक्षण दिया जायेगा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-dress-code-issued-for-kus-convocation/">चाईबासा

: केयू के दीक्षांत समारोह के लिए ड्रेस कोड जारी

500 अधिकारी प्रशिक्षण में शामिल होंगे

कोल इंडिया के मानव संसाधन विकास विभाग द्वारा नामित लगभग 500 अधिकारी इस प्रशिक्षण में शामिल होंगे. एक्सएलआरआइ के जमशेदपुर कैंपस में विभिन्न चरणों में उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा. कॉरपोरेट ट्रेनिंग के पहले बैच की शुरुआत अप्रैल 2022 में होगी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-awareness-rally-taken-out-on-tuberculosis-day/">चाईबासा

: यक्ष्मा दिवस पर निकाली गयी जागरुकता रैली     

एकेडमिक-उद्योग इंटरफेस के निर्माण पर काम करेंगे : फादर पॉल फर्नांडीस

एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर फादर पॉल फर्नांडीस एसजे ने कहा कि एक्सएलआरआइ द्वारा देश के विभिन्न सेक्टर के लोगों को समय-समय पर ट्रेनिंग दी जाती है. ताकि देश के अलग-अलग सेक्टर के लोगों में नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की क्षमता के साथ ही विपरीत परिस्थितियों में किस प्रकार बेहतर प्रबंधन कर संस्थान व समाज हित में कार्य किया जाए. एक्सएलआरआइ द्वारा व्यावसायिक और विकासात्मक आवश्यकताओं के अनुरूप प्रोग्राम डिजाइन कर प्रोग्रेसिव लीडर तैयार करने का प्रयास किया जाता है. इसे भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/jamshedpur-beaten-up-in-bistupur-also-accused-of-stealing-money/">

 जमशेदपुर : बिष्टुपुर में घेरकर पीटा, रुपये की चोरी करने का भी लगाया आरोप

मजबूत एकेडमिक-उद्योग इंटरफेस के निर्माण पर काम करेंगे

फादर पॉल फर्नांडीस ने कहा कि सीआइएल के साथ हाथ मिलाने से काफी उत्साहित हूं. हम साथ मिलकर एक मजबूत एकेडमिक-उद्योग इंटरफेस के निर्माण पर काम करेंगे. वहीं संस्थान के डीन प्रोफेसर आशीष केपाणी ने कहा कि प्रशिक्षण से कोल इंडिया के कर्मचारियों व अधिकारियों को प्रासंगिक और लगातार प्रशिक्षण से अवगत कराने से कंपनियों को अपने प्रदर्शन में सुधार करने और कार्यक्षेत्र में रिजल्ट बढ़ाने में मदद मिलेगी. यह कार्यक्रम कौशल बढ़ाने और बेहतर परिणाम देने में मदद करेगा. [wpdiscuz-feedback id="i39iai4y0q" question="Please leave a feedback on this" opened="1"][/wpdiscuz-feedback]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही