Jamshedpur : बंगाल की खाड़ी में बने निम्न गहरे दबाव का क्षेत्र चक्रवात में तब्दील हो चुका है. हालांकि झारखंड में इसका व्यापक असर नहीं दिखेगा. हालांकि यहां रूक-रूककर वर्षा होती रहेगी. मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है. खासकर राज्य के दक्षिण-पूर्वी तथा उत्तर-पूर्वी भागों में एक-दो स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है. यह स्थिति 14 मई तक रहेगी. इसके कारण तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज होगी. मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया है कि चक्रवात “असानी” उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है. अगले 24 घंटे के अंदर पूर्व-मध्य में इसका व्यापक असर देखने को मिलेगा. वर्तमान में यह तूफान उत्तर-पश्चिम दिशा में 13 किमी प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ रहा है. यह विशाखापत्तनम से दक्षिण-पूर्व दिशा में 940 किमी और पुरी (उड़ीसा) से दक्षिण-पूर्व दिशा में 1000 किमी की दूरी पर है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-marwari-yuva-manch-honored-pregnant-women-on-mothers-day/">जमशेदपुर
: मदर्स डे पर मारवाड़ी युवा मंच ने प्रसूति महिलाओं का किया सम्मान
: मदर्स डे पर मारवाड़ी युवा मंच ने प्रसूति महिलाओं का किया सम्मान
Leave a Comment