Search

 
 
 

Jamshedpur : युवा आक्रोश रैली को लेकर युवाओं ने किया दीवार लेखन

 
  • 23 अगस्त को जमशेदपुर से रांची कूच करेंगे हजारों युवा: अभिमन्यु सिंह
Jamshedpur (Sunil Pandey) : भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड की 23 अगस्त को रांची में होने वाली आक्रोश रैली को लेकर प्रदेश मंत्री अमित अग्रवाल एवं भाजयुमो जमशेदपुर महानगर महामंत्री अभिमन्यु सिंह के नेतृत्व में दीवार लेखन किया. भाजयुमो जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह ने जिला में निवास करने वाले तमाम युवा साथियों से आग्रह किया कि प्रदेश के युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए इस महाआंदोलन में भाग लें तथा इस भ्रष्ट निकम्मी युवा विरोधी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का काम करें. इसे भी पढ़ें : कोडरमा:">https://lagatar.in/rain-water-entered-the-village-villagers-in-panic/">कोडरमा:

गांव में घुसा बारिश का पानी, दहशत में ग्रामीण
उन्होंने कहा कि युवा सरकार को उखाड़ फेंकने के संकल्प के साथ पूछेंगे कि हर साल पांच लाख नौकरी देने की घोषणा का क्या हुआ. बेरोजगारी भत्ता का क्या हुआ. उन्होंने कहा कि शहीद के पवित्र प्रतिमा के समीप हेमंत सोरेन ने पिछले चुनाव के पूर्व 5 लाख नौकरी नहीं तो राजनीतिक से सन्यास की घोषणा की थी, आज झारखंड के युवा पूछते हैं कि क्या हुआ आपके वादे का. दीवार लेखन में जिला उपाध्यक्ष शशांक शेखर, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, युवा अध्य्क्ष नवजोत सिंह, अमरेंद्र कुमार, राकेश कुमार, लक्ष्मण भेहरा उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही