Search

 
 
 

जमशेदपुर : बारीगोड़ा में करंट लगने से युवक की मौत, लोगों ने जीएम कार्यालय घेरा

बिजली विभाग के जीएम ने प्रावधान के तहत मुआवजा देने व मृतक की पत्नी को बिजली बिल कलेक्शन से संबंधित काम में रखने का आश्वासन दिया.
 

Jamshedpur : परसुडीह थाना क्षेत्र के बारीगोड़ा निवासी एक युवक हिमनंदन रजक की करंट लगने से मौत हो गयी. युवक जरूरी काम से घर से निकला था,  तभी दरवाजे के समीप बिजली के खंभे में सट कर वह करंट की चपेट में आ गया. करंट लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना से नाराज बस्तीवासियों ने परिजनों के साथ बिष्टुपुर स्थित बिजली विभाग के जीएम कार्यालय का घेराव कर दिया. प्रदर्शन कर रहे लोग हिमनंदन के परिजन को 5 लाख रुपये मुआवजा व उसकी पत्नी को नौकरी देने की मांग कर रहे थे. बिजली विभाग के जीएम ने प्रावधान के तहत मुआवजा देने व मृतक की पत्नी को जीविकोपार्जन के लिए बिजली बिल कलेक्शन से संबंधित काम में रखने का आश्वासन दिया. प्रदर्शन में जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, मुखिया सुनीता नाग, बहादुर किस्कू समेत काफी संख्या में मुहल्लेवासी शामिल थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही