Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सामाजिक संस्था यूथ यूनिटी फॉर वॉलेंटरी एक्शन (युवा) द्वारा गर्ल्स फर्स्ट फंड के सहयोग से किशोरियों को नेतृत्व विकास का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया. मंगलवार को शिविर का समापन हुआ. प्रशिक्षण का आयोजन टेंथ माइल स्टोन रिसॉर्ट में किया गया. युवा द्वारा बाल विवाह एवं जल्द विवाह रोको कार्यक्रम के तहत किशोरियों को दिए गए नेतृत्व विकास के प्रशिक्षण शिविर में 5 गांव की 34 किशोरियों ने भाग लिया. इस संबंध में प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर ज्योति हेंब्रम ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य किशोरियों को एक बेहकर नेतृत्वकर्ता बनाना है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-woman-attempts-suicide-by-consuming-poison-admitted-to-mgm/">जमशेदपुर
: महिला ने जहर खाकर किया आत्महत्या का प्रयास, एमजीएम में भर्ती
: कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित
: महिला ने जहर खाकर किया आत्महत्या का प्रयास, एमजीएम में भर्ती
नेतृत्व क्षमता की पहचान कर उसे बेहतर बनाने के बताए गए उपाय
प्रशिक्षण के दौरान किशोरियों को अपने नेतृत्व क्षमता की पहचान करने और उसे बेहतर बनाने के उपाय बताए गए. उन्हें बताया गया कि लीडर किसे कहते हैं. एक अच्छा लीडर बनने के लिए क्या-क्या गुण होना चाहिए. अपने गुणों की पहचान कर और बेहतर करने का अभ्यास करना चाहिए. किशोरियों ने जाना कि एक अच्छा लीडर कैसे प्रभावी ढ़ंग से दूसरों तक अपनी बात पहुंचा सकता है ताकि वे अपने समुदाय की किशोरियों का नेतृत्व कर सके. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-awareness-program-organized-at-kasturba-gandhi-girls-residential-school/">चक्रधरपुर: कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित
Leave a Comment