Search

 
 
 

जमशेदपुर : युवक की हत्या कर शव स्वर्णरेखा नदी में फेंका

शहर में 24 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. ओलिडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर एन स्थित श्यामनगर निवासी प्रदीप साव का शव गुरुवार की सुबह स्वर्णरेखा नदी से बरामद किया गया.
 

Jamsedpur :  शहर में 24 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. ओलिडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर एन स्थित श्यामनगर निवासी प्रदीप साव का शव गुरुवार की सुबह स्वर्णरेखा नदी से बरामद किया गया.  जानकारी के अनुसार, प्रदीप साव, जो पेशे से प्लंबर था, 30 नवंबर की रात से ही लापता था. उसके भाई दीपक साव द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. गुरुवार को पुलिस और एनडीआरएफ  की टीम ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया और प्रदीप के शव को नदी से बाहर निकाला.

 

प्रदीप के तीन साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ

पुलिस की प्रारंभिक जांच में प्रदीप के तीन साथियों पर हत्या का आरोप है.  30 नवंबर की रात इन तीनों युवकों ने किसी धारदार हथियार से प्रदीप की हत्या कर दी और सबूत मिटाने की नीयत से उसके शव को स्वर्णरेखा नदी में फेंक दिया. ओलिडीह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. शव की बरामदगी भी हिरासत में लिए गए संदिग्धों की निशानदेही पर ही हुई है. हालांकि पुलिस ने अभी तक आधिकारिक तौर पर गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है. 

 

परिजनों ने स्थानीय युवक पर हत्या की आशंका जताई

परिजनों ने पुलिस को बताया कि स्थानीय युवक कुंदन पोलियो, रवि बाला और बाबू उर्फ लूडो ने प्रदीप के साथ मारपीट की थी. परिवार को आशंका है कि ये तीनों प्रदीप को श्यामनगर के पास नदी किनारे ले गए, जहां उसकी बेरहमी से पिटाई की और फिर हत्या कर शव नदी में फेंक दिया. प्रदीप का मोबाइल फोन भी उसी रात से स्विच ऑफ मिल रहा था.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही