Jamshedpur (Rohit Kumar) : साकची थाना अंतर्गत हाथी घोड़ा मंदिर के पास लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने धारदार हथियार से वार कर एक युवक की हत्या कर दी. घटना बुधवार तड़के 3 बजे की है. मौके से गुजर रहे पीसीआर वाहन ने घायल युवक को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. मृतक की पहचान मानगो चेपापुल निवासी 30 वर्षीय महफूज आलम वारसी के रूप में की गई है. महफूज के पिता मो आलम टीएमएच में भर्ती है. वह कुवैत में काम करता था. पिता की तबियत खराब होने की वजह से वह कुछ दिनों पहले ही शहर आया था. देर रात जुगसलाई में अपने दोस्तों से मिलकर वापस घर जा रहा था तभी हाथी घोड़ा मंदिर के पास अज्ञात अपराधियों ने लूट के उद्देश्य से उसे रोका. विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी गई. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-cat-of-extinct-species-seen-in-tslpl-mine/">किरीबुरू
: टीएसएलपीएल खदान में दिखाई दी विलुप्त प्रजाति की बिल्ली [wpse_comments_template]
: टीएसएलपीएल खदान में दिखाई दी विलुप्त प्रजाति की बिल्ली [wpse_comments_template]
Leave a Comment