Search

 
 
 

जमशेदपुर : सीतारामडेरा में युवक की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात की आशंका

जिले के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के देवनगर में मंगलवार की रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. युवक की पहचान शेखर सांडिल के रूप में हुई है और वह पीपल एकेडमी हाई स्कूल के पीछे रहता था.
 

Jamsedpur :  जिले के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के देवनगर में मंगलवार की रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. युवक की पहचान शेखर सांडिल के रूप में हुई है और वह पीपल एकेडमी हाई स्कूल के पीछे रहता था.

 

घर के बाहर खून से लथपथ पड़ा मिला शेखर

शेखर की बहन सरस्वती दास ने बताया कि जब वह रात में घर लौटीं, तो उन्होंने अपने भाई शेखर को घर के ठीक बाहर खून से लथपथ और अचेत अवस्था में पड़ा पाया. उनके शरीर से तेजी से खून बह रहा था. सरस्वती दास ने तत्काल पड़ोसियों की मदद से सीतारामडेरा थाना पुलिस को इस घटना की सूचना दी.

 

सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस की टीम ने शेखर को गंभीर हालत में तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया. लेकिन अत्यधिक खून निकलने और बेहद करीब से गोली लगने के कारण कुछ देर बाद शेखर सांडिल की मौत हो गई. 

 

राहुल सिंह व उसके साथी के साथ चल रहा था विवाद 

जानकारी के अनुसार, शेखर सांडिल नया कोर्ट के पास एक निजी पार्किंग स्थल पर काम करता था और रोज की तरह मंगलवार को रात में घर लौटा था. परिजनों ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया है कि शेखर का स्थानीय युवक राहुल सिंह और उसके एक साथी से पुराना विवाद चल रहा था. इस विवाद को लेकर पहले भी कई बार कहासुनी और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो चुकी थी. परिजनों ने आशंका जताई है कि इसी पुरानी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही