Search

 
 
 

जमशेदपुर : जिप अध्यक्ष-उपाध्यक्ष ने ग्रहण किया पदभार, भाजपा नेताओं ने दी बधाई

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : गांव की सरकार (मिनी सदन) के नव निर्वाचित चेयरैन एवं वाइस चेयरमैन क्रमशः बारी मुर्मू एवं पंकज सिंहा ने सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया. दोनों का जिला परिषद के अभियंता एवं अन्य कर्मचारियों ने स्वागत किया. बाद में कई भाजपा नेताओं ने जिप कार्यालय पहुंचकर अध्यक्ष बारी मुर्मू एवं उपाध्यक्ष पंकज सिंहा को नई जिम्मेवारी के लिए बधाई दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-like-sairat-market-the-process-of-increasing-the-holding-tax-is-erroneous-and-a-product-of-misunderstanding-saryu-rai/">जमशेदपुर

: सैरात बाजार की तरह होल्डिंग टैक्स में वृद्धि की प्रक्रिया त्रुटिपूर्ण व नासमझी की उपज- सरयू राय

अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचेगा विकास

भाजपा के जिला महामंत्री अनिल मोदी ने दोनों को बधाई देते हुए कहा कि जिप अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के नेतृत्व में जिला परिषद समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के लिए कार्य करते हुए विकास के नए सोपान तय करेगा. उन्होनें कहा कि जिप अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष दोनों युवा एवं अनुभवी है. उनकी सांगठनिक क्षमता एवं अनुभव का लाभ आम जनता को मिलेगा. इस मौके पर भाजपा गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष पवन सिंह एवं अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही