Search

 
 
 

जामताड़ाः 3 साइबर अपराधी गिरफ्तार, TATA Card लॉगिन के नाम पर करते थे ठगी

साइबर अपराधी “TATA Card लॉगिन” के नाम पर लोगों को निशाना बना रहे थे. पुलिस ने इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. जामताड़ा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के बिस्टोपुर गांव के पास मोची टोला जंगल इलाके में छापेमारी कर इन्हें पकड़ा गया.
 
गिरफ्तार आरोपियों के साथ पुलिस अधिकारी.

Jamtara : जामताड़ा में साइबर ठगी का चौंकाने वाला तरीका सामने आया है. साइबर अपराधी “TATA Card लॉगिन” के नाम पर लोगों को निशाना बना रहे थे. पुलिस ने इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. जामताड़ा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के बिस्टोपुर गांव के पास मोची टोला जंगल इलाके में छापेमारी कर इन्हें पकड़ा गया. गिरफ्तार आरोपियों में कालू दा, अबोध मंडल ल दयाल दा शामिल हैं.

 

 

पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी गूगल पर “TATA Card” सर्च कर फर्जी लॉगिन पेज के जरिए क्रेडिट कार्ड की जानकारी हासिल करते थे. इसके बाद कोड डालकर वैध कार्ड नंबर निकालते और ई-वॉलेट के माध्यम से लोगों के खातों से पैसे उड़ा लेते थे. पुलिस ने आरोपियों के पास से 4 मोबाइल फोन और 9 सिम कार्ड बरामद किए हैं. इस संबंध में साइबर थाना में कांड संख्या 21/26 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही