Search

 
 
 

जामताड़ा में नकली शराब कारोबार के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, भारी मात्रा में शराब व स्प्रिट बरामद

पेमारी में लगभग 45 लीटर स्प्रिट, 36 लीटर अंग्रेजी देशी शराब (नकली) व 70 बोरों में भरी शराब की खाली बोतलें बरामद की गईं. गांव मे उक्त स्थान पर नकली शराब बनाने व उसकी पैकेजिंग का काम चल रहा था. उत्पाद विभाग व पुलिस की टीम ने सभी सामग्री जब्त कर ली है.
 
बरामद बोरों में भरी शराब की खाली बोतलें.

Jamtara : जामताड़ा थाना क्षेत्र के केंदबोना गांव में उत्पाद विभाग ने नकली शराब के कारोबार के एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में उत्पाद विभाग व पुलिस की टीम ने मौके से भारी मात्रा में अवैध शराब व शराब बनानेवीली सामग्री बरामद की है. टीम के पहुंचने से पहले ही धंधेबाज फरार हो गए. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

 


छापेमारी में लगभग 45 लीटर स्प्रिट, 36 लीटर अंग्रेजी देशी शराब (नकली) व 70 बोरों में भरी शराब की खाली बोतलें बरामद की गईं. गांव मे उक्त स्थान पर नकली शराब बनाने व उसकी पैकेजिंग का काम चल रहा था. उत्पाद विभाग व पुलिस की टीम ने सभी सामग्री जब्त कर ली है.

 


प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी बड़े पैमाने पर नकली अंग्रेजी शराब तैयार कर उसे बाजार में खपाने की योजना बना रहे थे. बरामद स्प्रिट व खाली बोतलों से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था और संगठित तरीके से काम कर रहा था.


 अधिकारियों ने कहा कि इस अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही