Search

 
 
 

जामताड़ा :  सखी मंडल के 31 हजार पर चोरों ने किया हाथ साफ, खाली बक्सा झाड़ियों में फेंका

नारायणपुर प्रखंड के मदनाडीह क्लस्टर स्थित हरलाटांड़ गांव में सखी मंडल समूह की महिलाओं की जमा की गई राशि पर चोरों ने हाथ साफ किया है. इस वारदात में करीब 31 हजार रुपये की नकदी चोरी हो गई. घटना के बाद समूह की महिलाओं में गहरा आक्रोश और भय व्याप्त है.
 

Jamtara :  नारायणपुर प्रखंड के मदनाडीह क्लस्टर स्थित हरलाटांड़ गांव में सखी मंडल समूह की महिलाओं की जमा की गई राशि पर चोरों ने हाथ साफ किया है. इस वारदात में करीब 31 हजार रुपये की नकदी चोरी हो गई. घटना के बाद समूह की महिलाओं में गहरा आक्रोश और भय व्याप्त है. 

 

मिली जानकारी के अनुसार, गांव में संचालित किरण आजीविका सखी मंडल और सरस्वती आजीविका सखी मंडल की साप्ताहिक बैठक के दौरान जुटाई गई राशि को किरण समूह की सदस्य पूजा देवी के घर में रखा जाता था.

 

बैठक के बाद पैसे को बक्से में बंद कर एक कमरे में सुरक्षित रखा गया था. इस बीच अज्ञात चोर बीती रात ताला तोड़ घर में घुसे और बक्सा लेकर फरार हो गए. चोरों ने बक्से में रखे सारे पैसै निकाल लिए और घर से कुछ दूरी पर झाड़ियों में खाली बक्सा छोड़कर फरार हो गए. 

 

सुबह जब घटना की जानकारी हुई तो घरवालों ने आसपास तलाश की, जिसके बाद बक्सा झाड़ियों में मिला. लेकिन उसमें रखी पूरी नकदी गायब थी. बताया जा रहा है कि पूजा देवी उस समय दूसरे घर में रह रही थीं, जबकि पैसे अलग घर में रखे गए थे, जिसका फायदा चोरों ने उठाया.

 

इधर मामले को लेकर स्थानीय थाना में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. महिलाओं ने पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई करते हुए चोरों की गिरफ्तारी और चोरी की रकम बरामद करने की मांग की है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही