Search

 
 
 

बिजली अलर्ट : रांची के कई इलाकों में मरम्मत कार्य के चलते आज रहेगा पावरकट, निपटा लें जरूरी काम

जधानी में आज शुक्रवार को कई इलाकों में मरम्मत और तकनीकी कार्यों के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. बिजली विभाग के अनुसार, कटहल मोड़ और डीएवी हेहल क्षेत्र में सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक पावर कट रहेगा.
 
  • मरम्मत कार्य के चलते अलग-अलग समय पर सप्लाई रहेगी बाधित

Ranchi :  राजधानी में आज शुक्रवार को कई इलाकों में मरम्मत और तकनीकी कार्यों के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. बिजली विभाग के अनुसार, कटहल मोड़ और डीएवी हेहल क्षेत्र में सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक पावर कट रहेगा.

 

वहीं, तुपुदाना विद्युत अवर प्रमंडल क्षेत्र में खुले तार को कवर तार में बदलने का कार्य किया जाएगा, जिसके चलते विकास नगर रोड और एकता नगर में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

 

इसके अलावा डोरंडा अवर प्रमंडल क्षेत्र में एलटी लाइन पर काम के कारण रिसालदार नगर और आसपास के इलाकों में सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली नहीं रहेगी. बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है और जरूरी काम पहले निपटाने की सलाह दी है. 

 

विभाग ने कहा है कि कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही