Search

 
 
 

जामताड़ा: नारायणपुर में बाइक चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज

जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र से बाइक चोरी का मामला सामने आया है. इस संबंध में नारायणपुर थाना कांड संख्या 43/26 शुक्रवार को धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है.
 

Jamtara: जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र से बाइक चोरी का मामला सामने आया है. इस संबंध में नारायणपुर थाना कांड संख्या 43/26 शुक्रवार को धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है.

 

मिली जानकारी के अनुसार, एकतारा गांव निवासी 25 वर्षीय रविलाल हेम्ब्रम ने शिकायत दर्ज कराई है कि 15 अप्रैल को ग्राम कुरता से लगभग 100 मीटर दूर पुलिया के पास से उनकी बाइक अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली.

 


घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही