Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा: बराकर नदी में नाव पलटी, दो शव बरामद

Advertisement
Advertisement
Jamtara : थाना क्षेत्र के वीरग्राम-बारबेंदिया के बीच बराकर नदी पर गुरुवार 24 फरवरी की संध्या छह बजे ओवरलोड नाव पलटने से कई लोग पानी में डूब गए हैं. नाव पर 16 से 18 लोग सवार थे, जबकि 8 बाइक भी थी. इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि कुल दो लोगों के शव को पानी से बाहर से निकाला गया है, जबकि चार लोग तैरकर बाहर निकले हैं. इस संबंध में जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि नाव पलटने से कई लोगों के डूबने की आशंका है, जिसकी प्रशासनिक स्तर पर पुष्टि नहीं हुई है. हालांकि उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज व पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार सिन्हा घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं [caption id="attachment_253434" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/02/accident-spot-300x135.jpeg"

alt="" width="300" height="135" /> बराकर नदी पर बन रहे पुल का टूटा पीलर[/caption]

मंगाई जा रही है एनडीआरएफ की टीम : डीसी

मौके पर उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने कहा कि एनडीआरएफ की टीम मंगाई जा रही है. जल्द ही पानी में डूबे व्यक्तियों को बचा कर कर बाहर निकाला जाएगा. बता दें कि वीरग्राम व बारबेंदिया के बीच साल 2007 में 36 करोड़ 87 लाख रुपये की प्राक्कलित राशि से पुल निर्माण का कार्य शुरू हुआ था. लेकिन 18 अगस्त 2009 को पुल के 56 पीलर में से पांच पीलर पानी के तेज बहाव में बह गए थे. इसके बाद यह पुल अधूरा रह गया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-minor-held-hostage-for-theft-of-womans-purse/">धनबाद

: महिला के पर्स की चोरी के आरोप में नाबालिग को बनाया बंधक [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही