Search

 
 
 

जामताड़ा : हाइवे किनारे पड़ा मिला युवक का शव, सड़क हादसे में मौत की आशंका

नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोबिंदपुर–साहेबगंज हाइवे पर मालवा गांव के समीप सोमवार की सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव मिला है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है. खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी है. प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है.
 
  • जांच में जुटी पुलिस

Jamtara :  नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोबिंदपुर–साहेबगंज हाइवे पर मालवा गांव के समीप सोमवार की सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव मिला है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है. खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी है. प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है.

 

इधर स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. शव के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका जताई जा रही है.

 

हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस शव की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. साथ ही विभिन्न थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस शव की पहचान करने की कोशिश कर रही है. 

 

थाना प्रभारी मुराद हसन ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इस शव के संबंध में कोई जानकारी हो तो तुरंत थाना को सूचित करें.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही