Search

जामताड़ाः नारायणपुर में 8 लोगों पर बिजली चोरी का केस दर्ज

बिजली चोरी की सिंबॉलिक फोटो.

Jamtara : जमाताड़ा जिले की नारायणपुर थाना क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. करमाटांड़ के कनीय विद्युत अभियंता शशिकांत मुर्मू की शिकायत पर नारायणपुर थाना में कांड संख्या 38/2026 के तहत मामला दर्ज हुआ है. मुर्मू ने कहा कि शाहपुर, जेरवा, डोकीडीह, जादूडीह व लालचंदडीह गांव में उक्त लोग अवैध रूप से बिजली जला रहे थे.

 

 

आरोपियों में नेमुल अंसारी, मो.रियाज, मिथुल बेलदार, किशोर रजक, कुरबान मियां, मोविन मियां, रजाउल्ला अंसारी व जान मोहम्मद शामिल हैं. सभी आरोपी नारायणपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के निवासी हैं. मामले की जांच का जिम्मा एसआई निरंजन विश्वकर्मा को सौंपा गया है. कनीय अभियंता ने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp