Search

 
 
 

जामताड़ा : अवैध खनन के दौरान बंद कोयला खदान धंसा, आठ लोगों के दबे होने की आशंका

Jamtara:  जिले के नाला थाना क्षेत्र अंतर्गत पलास्थली गांव में बंद पड़ी कोयला खदान में अवैध खुदाई के दौरान अचानक चाल (सुरंग) धंस गई. हादसे में आठ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. लोगों के अनुसार, बंद खदान में कुछ लोग अवैध रूप से कोयला निकाल रहे थे
 
सिंबोलिक फोटो

Jamtara:  जिले के नाला थाना क्षेत्र अंतर्गत पलास्थली गांव में बंद पड़ी कोयला खदान में अवैध खुदाई के दौरान अचानक चाल (सुरंग) धंस गई. हादसे में आठ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.


लोगों के अनुसार, बंद खदान में कुछ लोग अवैध रूप से कोयला निकाल रहे थे, तभी अचानक अंदर की सुरंग भरभराकर गिर पड़ी. तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी.


सूचना मिलते ही नाला थाना पुलिस, स्थानीय प्रशासन और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू कर दिया. मलबा हटाने का काम जारी है. हालांकि समाचार लिखे जाने तक किसी के सुरक्षित निकाले जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. स्थानीय ग्रामीण भी राहत कार्य में जुटे हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही