Search

 
 
 

जामताड़ा: साइबर अपराधी गिरफ्तार, स्क्रीन शेयरिंग के जरिए करता था ठगी

पुलिस ने ठगी करने वाले एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है. आरोपी YONO ऐप के नाम ठगी को अंजाम देता था. अपराधी लोगों को कॉल करके पहले विश्वास में लेता था और फिर व्हाट्सएप या स्क्रीन शेयरिंग ऐप के जरिए उनके मोबाइल की स्क्रीन साझा करवाता था. इसके बाद वह बैंक खातों से पैसे उड़ा लेता था.
 

Jamtara: पुलिस ने ठगी करने वाले एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है. आरोपी YONO ऐप के नाम ठगी को अंजाम देता था. अपराधी लोगों को कॉल करके पहले विश्वास में लेता था और फिर व्हाट्सएप या स्क्रीन शेयरिंग ऐप के जरिए उनके मोबाइल की स्क्रीन साझा करवाता था. इसके बाद वह बैंक खातों से पैसे उड़ा लेता था.

 

पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रतनोडीह गांव के पास छापेमारी की. जहां अपराधी अबुल अंसारी  रंगे हाथों पकड़ा गया. पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल किया जाने वाला एक मोबाइल फोन और सिम कार्ड  बरामद किया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए, आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

 

पुलिस ने हाल ही में एलपीजी गैस बुकिंग के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भी खुलासा किया था. जिसमें 3 अपराधियों को पुलिस ने दबोचा था. जिसके पास से पुलिस ने 1 लाख रुपए से अधिक कैश बरामद किया था.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही