Search

 
 
 

BREAKING: पलामू में अपराधियों व पुलिस में मुठभेड़, फैज खान को लगी गोली

Palamu: जिला के मेदिनीनगर में कल रात हुई वारदात के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है. जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में फैज खान के पैर में गोली लगी है.
 

Palamu: जिला के मेदिनीनगर में कल रात हुई वारदात के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है. जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में फैज खान के पैर में गोली लगी है. घटना पांकी–तरहसी बॉर्डर के पास की बताई जा रही है. हालांकि, पुलिस की ओर से अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

 

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार देर रात पलामू के प्राइवेट बस स्टैंड के पास शताब्दी मार्केट में गुड्डु खलीफा उर्फ समीर खलीफा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इसी मामले में कुख्यात अपराधी फैज खान और उसके साथियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई थी. उसके बाद से ही  पुलिस लगातार फैज खान की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी.

 

वहीं इस मामले में तरहसी थाना क्षेत्र में एक अन्य आरोपी के भागने का सीसीटीवी फुटेज आया सामने आया है. इस अभियुक्त की जानकारी देने वाले को पुलिस ने 10000 रूपये  इनाम देने की घोषणा की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही