Search

 
 
 

जामताड़ा: स्कूटी की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, चालक मौके से फरार

जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. यह घटना छोटा बेवा गांव के समीप शाम करीब 7 बजे की है, जहां एक अज्ञात स्कूटी की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया.
 

Jamtara: जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. यह घटना छोटा बेवा गांव के समीप शाम करीब 7 बजे की है, जहां एक अज्ञात स्कूटी की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया.

 

मिली जानकारी के अनुसार, छोटा बेवा गांव निवासी करीब 60 वर्षीय अमीन हेंब्रम अपनी बहन के घर बिष्टोपुर के फलारडीह गांव से साइकिल से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार स्कूटी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

 

घटना के बाद स्कूटी चालक मौके से फरार हो गया. इधर, परिजनों ने आनन-फानन में घायल अमीन हेंब्रम को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नारायणपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार स्कूटी चालक की तलाश की जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही