Search

 
 
 

पलामू: उपायुक्त की पहल पर बीमार बछड़े का हुआ रेस्क्यू

भीषण गर्मी के बीच एक बीमार बछड़े को नया जीवन मिला है. उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की पहल पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसका रेस्क्यू कराया. जानकारी के अनुसार एक जागरूक नागरिक ने व्हाट्सएप के जरिए उपायुक्त को सूचना दी थी.
 

Palamu: भीषण गर्मी के बीच एक बीमार बछड़े को नया जीवन मिला है. उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की पहल पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसका रेस्क्यू कराया. जानकारी के अनुसार एक जागरूक नागरिक ने व्हाट्सएप के जरिए उपायुक्त को सूचना दी थी. बताया गया कि सड़क किनारे एक गाय का बछड़ा बीमार हालत में पड़ा है. 


तस्वीर में बछड़े की स्थिति बेहद खराब दिख रही थी और उसके जीवन पर खतरा मंडरा रहा था. सूचना मिलते ही उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लिया और एनडीसी (नजारत उप समाहर्ता) को तत्काल आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया. इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और शहर थाना व छतरपुर थाना की टीम ने संयुक्त रूप से बछड़े की तलाश शुरू की.

 

कुछ ही देर में बछड़े को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया. बाद में बेहतर देखभाल और इलाज के लिए उसे जपला स्थित अर्जुन यादव की गौशाला भेज दिया गया. इस पहल से प्रशासन की संवेदनशीलता सामने आई है. उपायुक्त ने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में पशु-पक्षियों को भी देखभाल की जरूरत होती है. उन्होंने लोगों से अपने आसपास पानी की व्यवस्था करने और संभव हो तो छायादार स्थान उपलब्ध कराने का आग्रह किया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही