Search

 
 
 

झारखंड पात्रता परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा-व्यवस्था पर जोर

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित झारखंड पात्रता परीक्षा-2024 (विज्ञापन संख्या-08/2025) के शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संचालन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड़ में है. गुरूवार को समाहरणालय ब्लॉक-बी सभागार में समीक्षा बैठक हुई.
 
  • फर्जी परीक्षार्थियों व अन्य अनधिकृत गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित झारखंड पात्रता परीक्षा-2024 (विज्ञापन संख्या-08/2025) के शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संचालन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड़ में है. गुरूवार को समाहरणालय ब्लॉक-बी सभागार में समीक्षा बैठक हुई. 

 

बैठक की अध्यक्षता अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) राजेश्वर नाथ आलोक ने की, जिसमें पुलिस, शिक्षा विभाग, परिवहन विभाग समेत सभी संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया.

 

बैठक में परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए गए. सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया है. परीक्षा के दिन यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए.

 

प्रशासन ने फर्जी परीक्षार्थियों, नकल और अन्य अनधिकृत गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया है. किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करने की बात कही गई है. इसके अलावा केंद्र अधीक्षकों, पुलिस और अन्य विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया.

 

आपात स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सा टीम, अग्निशमन दल और अन्य आवश्यक सेवाओं को अलर्ट रखने के निर्देश दिए गए हैं. अफवाहों और असामाजिक तत्वों पर भी सतर्क निगरानी रखने को कहा गया है.

 

बैठक में एडीएम नक्सल सुदर्शन मुर्मू, जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता और कड़ाई के साथ संपन्न कराई जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही