Search

 
 
 

रामगढ़: अटूट भंडारे के साथ सम्पन्न हुआ माता शितला माता मंदिर का 23वां वर्षगांठ

शितला माता मंदिर के 23वें वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर आयोजित 5 दिवसीय कार्यक्रम गुरुवार को भंडारे के साथ संपन्न हो गया. रामगढ़-रांची रोड रोबा कालोनी स्थित मां शितला मंदिर में सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने माता का आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया. मंदिर में लगभग 30 हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया.
 

Ramgarh: शितला माता मंदिर के 23वें वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर आयोजित 5 दिवसीय कार्यक्रम गुरुवार को भंडारे के साथ संपन्न हो गया. रामगढ़-रांची रोड रोबा कालोनी स्थित मां शितला मंदिर में सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने माता का आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया. मंदिर में लगभग 30 हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया.

Uploaded Image

मंदिर के वर्षगांठ के अवसर पर रांची की मेयर रोशनी खलखो, मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो, भाजपा नेता राजू चतुर्वेदी तथा वार्ड नंबर 7 के वार्ड पार्षद अविनाश उपाध्याय ने शिरकत की. इस मौके पर रमा शर्मा ने कहा कि माता रानी का भंडारा लगातार 23 वर्षों से आयोजित होते आ रही है और ये भंडारा अटूट भंडारा के नाम से प्रचिलत है. 

 


भंडारे में पुड़ी सब्जी के साथ कढ़ी चावल तथा सूजी हलुआ का और गर्मी को देखते हुए आम झोरा, आम रस का विशेष इंतजाम किया गया था. मंदिर के मुख्य पुजारी जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि माता रानी शीतला का विशेष कृपा भक्तों पर बने रहते हैं. माता का रूप प्रत्येक दिन परिवर्तन होते है.


इस मौके पर शीतल अखाड़ा के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, अंकित कौशल, सचिन और उनके टीम ने सहयोग किया. साथ ही पावनी शर्मा, रानी मिश्रा, सुषमा सिंह, सुमन शर्मा, सुमन सेजरा, कांता, सुनीता अग्रवाल, अरुणा जोशी, साक्षी, श्वेता, मारवा, रूपम ओझा, राखी तथा अन्य भक्त मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही