Search

 
 
 

रांची में JSLPS की राउंड टेबल मीटिंग, ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए प्रभावी नीति की मांग तेज

राजधानी रांची में JSLPS की ओर से आयोजित राउंड टेबल मीटिंग में ग्रामीण महिला सशक्तिकरण को लेकर व्यापक चर्चा हुई. राज्य के विभिन्न जिलों से सफल और संघर्षशील महिलाएं प्रतिनिधि के रूप में शामिल हुईं और झारखंड में प्रभावशाली महिला नीति बनाने की मांग उठाई.
 

Ranchi : राजधानी रांची में JSLPS की ओर से आयोजित राउंड टेबल मीटिंग में ग्रामीण महिला सशक्तिकरण को लेकर व्यापक चर्चा हुई. राज्य के विभिन्न जिलों से सफल और संघर्षशील महिलाएं प्रतिनिधि के रूप में शामिल हुईं और झारखंड में प्रभावशाली महिला नीति बनाने की मांग उठाई.

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि सरकार का लक्ष्य महिलाओं को केवल जीविकोपार्जन तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें नेतृत्व की भूमिका में स्थापित करना है. उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर करीब 32 लाख महिलाएं राज्य के विकास में भागीदारी निभा रही हैं.

 

मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा और नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. क्रेडिट लिंकेज और योजनाओं के माध्यम से महिलाएं स्वरोजगार में आगे बढ़ रही हैं और उनके उत्पाद अब बाजार में पहचान बना रहे हैं.

 

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने राउंड टेबल मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश की आधी आबादी अपने अधिकार और आरक्षण के लिए लड़ रहीं है. सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं के अंदर नेचुरल लीडरशिप क्वालिटी है.

 

बस उन्हें परखने और उन्हें आगे बढ़ने में सरकार के साथ समाज को सहयोग करना होगा. ये एक बेहतर व्यवस्था है जिसमें समाज और संस्कृति दोनों संरक्षित रहेंगी. वहीं, शिक्षाविद् प्रख्यात शिक्षाविद् एवं लैंगिक समानता विशेषज्ञ डॉ पाम राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि आज के इस दौर में अकेली महिला को लेकर सवाल पूछने पर आश्चर्य होता है.

 

क्या अकेली महिला खुद के लिए काफी नहीं है. उन्होंने कहा कि जब हम ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण पर चर्चा कर रहे है तब झारखंड में महिला नीति का नहीं होना, हमें इस ओर कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है. झारखंड में स्पष्ट महिला नीति की आवश्यकता पर जोर दिया.

 

इस अवसर पर पद्मश्री छूटनी महतो और पद्मश्री चामी मुर्मू ने अपने अनुभव साझा करते हुए सामाजिक कुरीतियों और पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया. राउंड टेबल मीटिंग में मंत्री और विधायक भी हुई शामिल ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण पर आयोजित राउंड टेबल मीटिंग को राज्य की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक लुईस मरांडी एवं विधायक श्वेता सिंह ने संबोधित किया.

 

कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर राउंड टेबल मीटिंग में शिक्षा, स्वास्थ्य, पत्रकारिता, पंचायत, सामाजिक संगठन, उद्यमी, SHG सहित दूसरे क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं ने अपना सुझाव दिया.

 

कार्यक्रम में पंचायती राज निदेशक बी राजेश्वरी, लेनी जाधव, अदिति कपूर, प्रियंका त्रिपाठी, तन्वी झा, शीला मतंग, श्रीकांत राउत, डॉ दिव्या सिंह, डॉ मनीषा किरण, विष्णु परिदा, अजय श्रीवास्तव, पूर्णिमा मुखर्जी, मीनाक्षी प्रकाश, ज्योत्सना सहित अन्य ने अपना सुझाव साझा किया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही