Search

 
 
 

ट्रेजरी घोटाले की जांच पर भाजपा का हमला, एडीजी सीआईडी मनोज कौशिक को हटाने की मांग

झारखंड के चर्चित ट्रेजरी घोटाले को लेकर भाजपा ने एक बार फिर राज्य सरकार पर निशाना साधा है. पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने जांच प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब तक एडीजी सीआईडी मनोज कौशिक को पद से नहीं हटाया जाता, तब तक निष्पक्ष जांच संभव नहीं है.
 

Ranchi : झारखंड के चर्चित ट्रेजरी घोटाले को लेकर भाजपा ने एक बार फिर राज्य सरकार पर निशाना साधा है. पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने जांच प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब तक एडीजी सीआईडी मनोज कौशिक को पद से नहीं हटाया जाता, तब तक निष्पक्ष जांच संभव नहीं है.

 

अजय साह ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बावजूद अब तक सीआईडी जांच शुरू नहीं होना सरकार की नीयत पर संदेह पैदा करता है. उन्होंने कहा कि शुरुआती तौर पर करीब 3.5 करोड़ रुपये का यह मामला अब बढ़कर 350 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है और कई जिलों में इसका विस्तार हो चुका है.

 

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि जांच की जिम्मेदारी सीआईडी को दी जा रही है, ताकि स्वतंत्र और पारदर्शी जांच हो सके, लेकिन वर्तमान व्यवस्था इसके विपरीत दिखती है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में एक ही अधिकारी के पास कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां केंद्रित हैं, जिससे निष्पक्षता प्रभावित हो रही है.

 

अजय साह के मुताबिक, ट्रेजरी घोटाला पुलिस ट्रेजरी से जुड़ा मामला है, जिसकी जवाबदेही संबंधित जिलों के एसपी पर होती है. उन्होंने बताया कि मनोज कौशिक पूर्व में हजारीबाग के एसपी रह चुके हैं, ऐसे में उनकी भूमिका जांच में हितों के टकराव की स्थिति पैदा कर सकती है.

 

भाजपा ने मांग की है कि मनोज कौशिक को सीआईडी प्रमुख पद से हटाकर किसी निष्पक्ष अधिकारी को जांच सौंपी जाए. साथ ही, पार्टी ने इस पूरे मामले की न्यायिक जांच या सीबीआई से जांच कराने की भी मांग की है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही