Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: SP ने चंदवा थाना का किया निरीक्षण, दिए कई दिशा निर्देश

जिले के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने गुरुवार को चंदवा थाने का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना अभिलेखों, मालखाना और बैरक का जायजा लिया. SP ने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन के लिए कई आवश्येक दिशा निर्देश दिया.
Advertisement
Advertisement

Latehar: जिले के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने गुरुवार को चंदवा थाने का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना अभिलेखों, मालखाना और बैरक का जायजा लिया. SP ने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन के लिए कई आवश्येक दिशा निर्देश दिया. साथ ही अपराध नियंत्रण के लिए उन्हों ने लगातार छापामारी अभियान चलाने और असमाजिक तत्वोंन की पहचान कर उन पर कार्रवाई करने निर्देश दिया. 

 


SP ने कहा कि थाना क्षेत्र में अपराध व उग्रवाद नियंत्रण के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने की आवश्यनकता है. उन्होंाने एक कार्ययोजना बनाकर काम करने की बात कही. इस दौरान उन्होंकने थाना में आये ग्रामीणों से बात की और उनकी समस्यातएं सुनी. उन्हों ने  आम जनता की शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ समाधान करने का भी निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही