Search

जामताड़ा उपायुक्त ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

Jamtara: जिले के उपायुक्त आलोक कुमार ने गुरुवार को रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया.

 


मुलाकात के दौरान जिले के समग्र विकास, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विधि-व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की. उपायुक्त ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी और उनके सफल संचालन को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त किया.


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों को गति देने, योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने तथा प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने को लेकर आवश्यक निर्देश एवं सुझाव दिए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//