Jamtara: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिला प्रशासन, जामताड़ा की ओर से स्वतंत्रता सेनानी गोलक बिहारी सेन के परिजन को उनके आवास पर जाकर सम्मानित किया गया. उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देश पर शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों ने स्वतंत्रता सेनानी के परिवार से मुलाकात कर उनके योगदान को याद किया और आभार प्रकट किया.
जामताड़ा की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
उप विकास आयुक्त असीम किस्पोट्टा, अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, एसडीपीओ वसीम रजा, अंचल अधिकारी अविश्वर मुर्मू एवं जामताड़ा थाना प्रभारी मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने स्वतंत्रता सेनानी स्व. गोलक बिहारी सेन के आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी ठंडावाला सेन को शॉल एवं बुके प्रदान कर सम्मानित किया.
इसे भी पढ़ें:
इस दौरान अधिकारियों ने स्वतंत्रता संग्राम में गोलक बिहारी सेन के अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए उनके परिजन को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी. अधिकारियों ने कहा कि देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा किए गए त्याग और संघर्ष को सदैव याद रखा जाएगा. उनके योगदान से आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा मिलती रहेगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

