Search

 
 
 

Jamtara : स्वतंत्रता दिवस को लेकर गांधी मैदान में फुल ड्रेस परेड का रिहर्सल, DC-SP ने किया निरीक्षण

जामताड़ा में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई है. इसके तहत गुरुवार को गांधी मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया. 8 अगस्त से चल रहे परेड पूर्वाभ्यास के अंतिम दिन डीसी आलोक कुमार और एसपी शंभू कुमार सिंह ने परेड का निरीक्षण किया और समारोह की तैयारियों का जायजा लिया.
 

Jamtara :  जामताड़ा में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई है. इसके तहत गुरुवार को गांधी मैदान में फुल ड्रेस परेड का रिहर्सल किया गया. 8 अगस्त से चल रहे परेड पूर्वाभ्यास के अंतिम दिन डीसी आलोक कुमार और एसपी शंभू कुमार सिंह ने परेड का निरीक्षण किया और समारोह की तैयारियों का जायजा लिया.

 

निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत डीसी-एसपी आवासीय कार्यालय से शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर स्थित महापुरुषों एवं स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण का पूर्वाभ्यास करते हुए गांधी मैदान पहुंचे.

 

इस दौरान वीर कुंवर सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर, भगवान बिरसा मुंडा और सिदो-कान्हो की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण का पूर्वाभ्यास किया गया. इसके बाद शहीद बेदी पर पुष्प अर्पित कर सलामी मंच पर पहुंचकर परेड की सलामी ली गई.

 

परेड निरीक्षण वाहन में सवार होकर डीसी और एसपी ने जवानों के परेड का निरीक्षण किया. इसके बाद निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार, राष्ट्रगीत का गायन हुआ और डीसी आलोक कुमार ने राष्ट्रध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी. 

 

Uploaded Image

 

 

 

व्यवस्थाओं को लेकर डीसी ने दिए निर्देश

फुल ड्रेस रिहर्सल के बाद डीसी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य एवं गरिमामय बनाने के लिए अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने गांधी मैदान में साफ-सफाई, साज-सज्जा, पेयजल, मेडिकल सुविधा, एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन, आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था, वीआईपी प्रोटोकॉल और साउंड सिस्टम समेत अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया.


डीसी ने नगर निकाय के कार्यपालक पदाधिकारी को समारोह के दौरान गांधी मैदान में आवारा पशुओं का प्रवेश रोकने के लिए आवश्यक कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया. उन्होंने जिलावासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए समारोह को हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की.

एसपी शंभू कुमार सिंह ने सार्जेंट मेजर एवं प्लाटून कमांडरों को परेड से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों के अनुरूप राष्ट्रध्वज फहराने से पूर्व राष्ट्रगीत के गायन को लेकर प्लाटून को विशेष रूप से ब्रीफ किया और किसी भी प्रकार की चूक से बचने के लिए पर्याप्त रिहर्सल कराने का निर्देश दिया.

 

मंत्री डॉ. इरफान अंसारी करेंगे झंडोत्तोलन

गौरतलब है कि 15 अगस्त को जामताड़ा के मुख्य समारोह स्थल गांधी मैदान में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग तथा खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रध्वज फहराएंगे.

 

मौके पर परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि, पुलिस उपाधीक्षक नीलम कुजूर, एसडीपीओ जामताड़ा, प्रभारी नजारत उप समाहर्ता विकेश कुणाल प्रजापति, अंचल अधिकारी अविश्वर मुर्मू, नगर निकाय के कार्यपालक पदाधिकारी सोमा खंडेत, नगर थाना प्रभारी सहित कई पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही