Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा : 15 अप्रैल से शुरू होगा मिजिल्स रुबेला टीकाकरण अभियान

Jamtara : 15 अप्रैल से शुरू होने वाले मिजिल्स रुबेला टीकाकरण अभियान की तैयारियों को लेकर गुरूवार को समाहरणालय सभागार में डीसी फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में जिलास्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई. डीसी ने कहा कि मिजिल्स रुबेला टीकाकरण अभियान के तहत 2 लाख से अधिक बच्चों का टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित है. जिसमें 9 माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को टीका दिया जाएगा. अभियान एक महीने तक चलना है. इस दरम्यान दो सप्ताह स्कूलों में कैंप लगाकर टीकाकरण किया जाएगा. डीसी ने बताया कि जामताड़ा, कुंडहित, नाला व नारायणपुर स्वास्थ्य ब्लॉक में वर्ष 2022 में मिजिल्स के 23 लैब कन्फर्म्ड केस सामने आए थे. डीसी ने मिजिल्स रुबेला संक्रमण प्रभावित गांवों में एमआर-वन (9 माह से 5 वर्ष तक) एवं एमआर-टू (16 माह से 5 वर्ष तक) के टीकाकरण से वंचित शत प्रतिशत बच्चों के टीकाकरण को लेकर ज़रूरी दिशा निर्देश दिया. उन्होंने माइक्रो प्लान के साथ सर्वे करने, ड्रॉप आउट बच्चे का टीकाकरण सुनिश्चित करने सहित बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. बैठक में डीडीसी अनिलसन लकड़ा, एसडीओ संजय पांडेय, डीईओ डॉ.गोपाल कृष्ण झा, डीएसई दीपक कुमार राम, सभी बीडीओ, एसीएमओ डॉ.मुंशी, डॉ.निलेश कुमार, एसएमओ डब्लूएचओ डॉ.अमोल, जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ.अजीत कुमार दुबे, डॉ.मंजुला मुर्मू, अनितेश आनंद सहित अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/jamtara-fine-will-be-imposed-for-serving-liquor-and-playing-dj-in-marriage/">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : निकाह में शराब पड़ोसने व डीजे बजाने पर लगेगा जुर्माना [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही