Search

 
 
 

जामताड़ा: ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण, उपायुक्त ने लिया जायजा

Jamtara: मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रवि आनंद ने मंगलवार को समाहरणालय परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया. इस दौरान विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और वरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयरहाउस में रखी ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया.
 

Jamtara: मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रवि आनंद ने मंगलवार को समाहरणालय परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया. इस दौरान विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और वरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे.

 

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयरहाउस में रखी ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया. उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, सुरक्षा इंतजाम और परिसर की साफ-सफाई की स्थिति की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली. साथ ही आवश्यक सुधार के लिए दिशा-निर्देश भी दिए.


उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वेयरहाउस का नियमित निरीक्षण अनिवार्य है. इसके तहत हर माह बाहरी परिसर और प्रत्येक तीन माह में अंदरूनी व्यवस्था की जांच की जाती है, जिसकी रिपोर्ट निर्वाचन विभाग को भेजी जाती है.

 

इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सत्यप्रकाश, अग्निशामक पदाधिकारी सुधीर कुमार सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही