Search

 
 
 

Jamtara News : मिहिजाम में डीएल शिविर में आए 154 आवेदन, 82 को मिला लर्निंग लाइसेंस

मिहिजाम नगर परिषद में लगे शिविर में पहले दिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. कुल 154 लोगों ने आवेदन दिया. दस्तावेजों की जांच व सत्यापन के बाद अभ्यर्थियों का टेस्ट लिया गया. टेस्ट में 82 अभ्यर्थी सफल रहे, जिन्हें मौके पर ही लर्निंग लाइसेंस जारी किया गया.
 
जामताड़ा जिले की खबरें

Jamtara : झारखंड परिवहन विभाग के निर्देश पर जामताड़ा जिले के विभिन्न प्रखंडों में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया जा रहा है. सोमवार को मिहिजाम नगर परिषद में लगे शिविर में पहले दिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. कुल 154 लोगों ने आवेदन दिया. दस्तावेजों की जांच व सत्यापन के बाद अभ्यर्थियों का टेस्ट लिया गया. टेस्ट में 82 अभ्यर्थी सफल रहे, जिन्हें मौके पर ही लर्निंग लाइसेंस जारी किया गया. 48 अभ्यर्थी टेस्ट में असफल रहे.

 

Uploaded Image

शिविर में पहुंचे लोग.


डीटीओ मुकेश कुमार ने बताया कि मिहिजाम में मंगलवार को भी विशेष शिविर लगेगा. शिविर में नए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे और सभी औपचारिकताएं पूरी करने वाले पात्र आवेदकों को लर्निंग लाइसेंस उपलब्ध कराया जाएगा. कहा कि यह विशेष अभियान जिले के सभी प्रखंडों व पंचायतों में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चल रहा है.

 

https://lagatar.in/major-action-in-the-dd-bar-murder-case-absconding-named-accused-and-bar-operator-neeraj-singh-arrested-from-rajasthan 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही