Search

 
 
 

Jamtara News : 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, साइबर थाना को मिले सात अधिकारी

Jamtara News :  पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से स्थानांतरण एवं नव पदस्थापन को लेकर जारी आदेश के अनुसार, पुलिस अवर निरीक्षक जाहिद अंसारी को पुलिस केंद्र से जामताड़ा थाना, अमृत कुमार राम को साइबर अपराध थाना से नारायणपुर थाना, वैभव सिंह को साइबर अपराध थाना से करमाटांड़ थाना और प्रकाश सेठ को साइबर अपराध थाना से मिहिजाम थाना भेजा गया है.
 
जामताड़ा एसपी शंभु कुमार सिंह
  • साइबर अपराध थाना को मिले सात अधिकारी
  • विभिन्न थानों में नौ पदाधिकारियों की पदस्थापना

Jamtara News :  जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से 16 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण और नव पदस्थापन किया गया है. पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी आदेशों के तहत, 16 में से नौ पदाधिकारियों को जिले के विभिन्न थानों में भेजा गया है.

 

जबकि साइबर अपराध से जुड़े मामलों के अनुसंधान को मजबूत करने के लिए छह पुलिस अवर निरीक्षक और एक पुलिस निरीक्षक को साइबर अपराध थाना, जामताड़ा में पदस्थापित किया गया है. सभी को अपने नए पदस्थापन स्थल पर अविलंब योगदान देने का निर्देश दिया है. योगदान के बाद सभी अधिकारियों को अनुपालन प्रतिवेदन भी समर्पित करना होगा. 

 

इसे भी पढ़ें 

 

विभिन्न थानों में नौ पदाधिकारियों की पदस्थापना

आदेश के अनुसार, पुलिस अवर निरीक्षक जाहिद अंसारी को पुलिस केंद्र से जामताड़ा थाना, अमृत कुमार राम को साइबर अपराध थाना से नारायणपुर थाना, वैभव सिंह को साइबर अपराध थाना से करमाटांड़ थाना और प्रकाश सेठ को साइबर अपराध थाना से मिहिजाम थाना भेजा गया है.

 

वहीं, पुलिस अवर निरीक्षक चंदन कुमार तिवारी को पुलिस केंद्र से फतेहपुर थाना, सहायक अवर निरीक्षक सुखनाथ भगत को पुलिस केंद्र से मिहिजाम थाना, सिद्धो सोरेन को पुलिस केंद्र से महिला थाना जामताड़ा, मुन्ना कुमार सिंह को एसआईपीयू कार्यालय, सदर कोर्ट से नारायणपुर थाना और छोटेलाल कुमार को पुलिस केंद्र से मिहिजाम थाना पदस्थापित किया गया है.

 

साइबर अपराध थाना को मिले सात अधिकारी

साइबर अपराध के मामलों के अनुसंधान में तेजी लाने के उद्देश्य से छह पुलिस अवर निरीक्षकों का भी तबादला किया गया है. इनमें अमित कुमार को जामताड़ा थाना, कृष्णा कुमार को यातायात थाना, पुष्पेश्वर दास को साइबर अपराध थाना, गुलशन कुमार सिंह को मिहिजाम थाना, अनिल अभिषेक को बागडेहरी थाना और विकास कुमार तिवारी को करमाटांड़ थाना से साइबर अपराध थाना, जामताड़ा भेजा गया है. इसके अलावा पुलिस निरीक्षक सुशील टुडू को पुलिस केंद्र से साइबर अपराध थाना में पदस्थापित किया गया है.

 

साइबर अपराध के अनुसंधान में आएगी तेजी

साइबर अपराध थाना में अतिरिक्त अधिकारियों की तैनाती से आईटी एक्ट एवं साइबर अपराध से संबंधित लंबित मामलों के अनुसंधान में तेजी आने की उम्मीद है. जिले में लगातार बढ़ रहे साइबर अपराध के मामलों को देखते हुए यह फेरबदल पुलिस विभाग के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही