Search

 
 
 

Giridih News :  महतोडीह में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आकर मजदूर की मौत, ग्रामीण आक्रोशित

Giridih News : महतोडीह कोली कोल्हरिया निवासी बंकू मंडल अपनी साइकिल से जा रहे थे. इसी दौरान अवैध बालू लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर उसे अपनी चपेट में ले लिया. गंभीर रूप से घायल बंकू को स्थानीय लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
 
ट्रैक्टर ने साइकिल में मारी टक्कर
  •  स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की

Giridih News : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित महतोडीह (मटरुखा पंचायत) में गुरुवार देर शाम अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आकर मजदूर की मौत हो गई. मृतक की पहचान बंकू मंडल (54 वर्षीय) के रूप में हुई है. घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और क्षेत्र में बढ़ते अवैध बालू खनन व परिवहन को लेकर प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए.

 

इसे भी पढ़ें 

 

मिली जानकारी के अनुसार, महतोडीह कोली कोल्हरिया निवासी बंकू मंडल अपनी साइकिल से जा रहे थे. इसी दौरान अवैध बालू लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर उसे अपनी चपेट में ले लिया. गंभीर रूप से घायल बंकू को स्थानीय लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

 

इधर घटना सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो के निर्देश पर पुलिस बल मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को जब्त कर लिया और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी.  आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना के बाद ट्रैक्टर को पकड़ लिया और पुलिस को उसे सौंप दिया.

 

घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला. स्थानीय लोगों का कहना है कि बालू लदे वाहनों से दुर्घटना की यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी बालू लदे वाहनों से कई बार सड़क दुर्घटनाएं हुई है, जिसमें बच्चे समेत कई लोगों की मौत हो चुकी है.

 

लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन का कारोबार लगातार बढ़ रहा है. पहले क्षेत्र में केवल 5-6 बालू लदी गाड़ियां चलती थीं, लेकिन अब कथित तौर पर करीब 100 वाहन क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक, बालू को गिरिडीह से धनबाद की ओर ले जाया जाता है. 

 

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से एनजीटी रोक के बावजूद बालू के कथित अवैध परिवहन की जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन से मामले में त्वरित कार्रवाई करने और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही