Search

 
 
 

Latehar News :  ट्रैक्टर की चपेट में आकर युवक की मौत

Latehar News : हीरालाल भुइंया की शादी एक माह पूर्व चतरा जिले के धनगडा में हुई थी. वह चतरा जिले के टंडवा काम करने के लिए गया था. वहां से किसी गाड़ी से लिफ्ट लेकर वह मुरपा तक आया था. वहां से पैदल घर लौट रहा था. इसी दौरान मारंगलोइया के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
 
सड़क हादसा

Latehar News :   बालूमाथ थाना क्षेत्र के बालूमाथ-खलारी मुख्य पथ पर मारंगलोइया के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है. मृतक की पहचान गेरेंजा निवासी हीरालाल भुइंया (20 वर्षीय) के रूप में को गई है.

 

मिली जानकारी के अनुसार, हीरालाल भुइंया की शादी एक माह पूर्व चतरा जिले के धनगडा में हुई थी. वह चतरा जिले के टंडवा काम करने के लिए गया था. वहां से किसी गाड़ी से लिफ्ट लेकर वह मुरपा तक आया था. वहां से पैदल घर लौट रहा था. इसी दौरान मारंगलोइया के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. चिकित्सक दयानंद कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर का पहिया शरीर में चढ़ने की वजह से उसकी मौत हो गई.

 

घटना की सूचना पाकर बालूमाथ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. इधर युवक की मौत की खबर सुनने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही