Search

 
 
 

Ramgarh News : अंधविश्वास ने ली तीन जिंदगियां! मां व दो बेटों की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप

Ramgarh News :  बताया जा रहा है कि दोनों बेटों की तबीयत खराब होने पर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था. जांच के दौरान मलेरिया और टाइफाइड की बात सामने आई थी. हालांकि परिजनों ने कथित तौर पर चिकित्सकीय उपचार के साथ झाड़-फूंक का सहारा लिया. हालत बिगड़ने पर दोनों बेटों की मौत हो गई. वहीं रिम्स में इलाज के दौरान संगीता ने भी दम तोड़ दिया. एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत के बाद गांव में हड़कंप मच गया.
 
मौत

Ramgarh News :  जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित पाली गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. मृतकों में संगीता और उसके दो बेटे रामकिशुन व साहिल शामिल हैं. शुरुआती जानकारी के अनुसार, परिवार में बीमारी फैलने के बाद इलाज कराने के बजाय झाड़-फूंक का सहारा लिया गया. इसके बाद मां और दोनों बेटों की मौत हो गई.

 

इसे भी पढ़ें

मलेरिया-टाइफाइड होने पर झाड़-फूंक कराया

बताया जा रहा है कि दोनों बेटों की तबीयत खराब होने पर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था. जांच के दौरान मलेरिया और टाइफाइड की बात सामने आई थी. हालांकि परिजनों ने कथित तौर पर चिकित्सकीय उपचार के साथ झाड़-फूंक का सहारा लिया. हालत बिगड़ने पर दोनों बेटों की मौत हो गई.

 

रिम्स में इलाज के दौरान मां ने भी दम तोड़ा

दोनों बेटों की हालत बिगड़ने के बाद मां संगीता की तबीयत भी बिगड़ ई. उसे रामगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया. रिम्स में इलाज के दौरान देर रात संगीता ने भी दम तोड़ दिया. एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत के बाद गांव में हड़कंप मच गया.

 

घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. इसको लेकर आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही