Search

 
 
 

Jamtara News : जिले में पिछले माह 286 वारंटों का निष्पादन, 35 गिरफ्तारियां

Jamtara News : अगस्त में पुलिस ने जिले में कुल 286 वारंटों का निष्पादन किया, जबकि विभिन्न कांडों में वांछित 35 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया.
 
समीक्षा बैठक करते एसपी.

Jamtara News : जामताड़ा एसपी शंभु कुमार सिंह ने बुधवार को पुलिस अधिकारियों के साथ मासिक अपराध समाक्षा बैठक की. बैठक में जिले के सभी एसडीपीओ, पुलिस इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी व शाखा प्रभारी मौजूद रहे. इस दौरान कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, सुरक्षा और लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई.

 

इसे भी पढ़ें


समीक्षा के दौरान सामने आया कि पिछले माह यानी अगस्त में पुलिस ने जिले में कुल 286 वारंटों का निष्पादन किया, जबकि विभिन्न कांडों में वांछित 35 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. एसपी ने अधिकारियों को लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन व फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाने का निर्देश दिया.


उन्होंने महिलाओं व बच्चों से संबंधित अपराधों में त्वरित कार्रवाई, गंभीर मामलों में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी, वारंटों का निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा. जेल से छूटे अपराधियों की गतिविधियों पर भी कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया.


बैठक में साइबर अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सूचना मिलते ही छापेमारी और साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी तेज करने पर जोर दिया गया. साथ ही बैंक, एटीएम, ज्वेलरी शॉप व अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर नियमित गश्ती और एंटी क्राइम वाहन जांच करने का निर्देश दिया गया.


अपराध गोष्ठी के बाद एसपी पुलिस केंद्र में पुलिस सभा में शामिल हुए. उन्होंने जिले के पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों की समस्याएं सुनीं  और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.
 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही