Search

 
 
 

Jamtara News :  सड़क किनारे डंप कर रखे 4 टन अवैध कोयला जब्त, तस्कर फरार

जिले के बिंदापाथर थाना क्षेत्र स्थित सरानपाड़ा गांव के समीप पुलिस और चितरा कोलियरी की सिक्योरिटी फोर्स ने संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान मौके से सड़क किनारे डंप कर रखे गए करीब चार टन अवैध कोयला जब्त किए गए. आशंका जताई जा रही है कि जब्त कोयला तस्करी के उद्देश्य से डंप कर रखी गई थी.
 
जामताड़ा जिले की खबरें

Jamtara :  जिले के बिंदापाथर थाना क्षेत्र स्थित सरानपाड़ा गांव के समीप पुलिस और चितरा कोलियरी की सिक्योरिटी फोर्स ने संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान मौके से सड़क किनारे डंप कर रखे गए करीब चार टन अवैध कोयला जब्त किए गए. आशंका जताई जा रही है कि जब्त कोयला तस्करी के उद्देश्य से डंप कर रखी गई थी. 

 

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सरानपाड़ा गांव के पास बड़ी मात्रा में अवैध कोयला जमा कर रखा गया है. सूचना मिलते ही बिंदापाथर पुलिस और चितरा कोलियरी की सिक्योरिटी फोर्स ने संयुक्त रूप से छापेमारी की.

 

कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे डंप किए गए लगभग चार टन कोयला बरामद कर जब्त कर लिया गया. हालांकि, छापेमारी की भनक लगते ही कोयला तस्करी से जुड़े लोग मौके से फरार हो गए, जिसके कारण किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी.

 

संयुक्त टीम ने जब्त कोयले को अपने कब्जे में लेकर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. इधर पुलिस और चितरा कोलियरी की सिक्योरिटी फोर्स की लगातार चल रही छापेमारी से क्षेत्र में सक्रिय अवैध कोयला कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है. 

 

Uploaded Image

 

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. अवैध कोयला डंप करने और तस्करी में शामिल लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और कोयला तस्करी के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही