Search

 
 
 

शराब घोटाला : पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव का बेटा रोहित उरांव निर्धारित समय पर ईडी ऑफिस पहुंचा, पूछताछ शुरू

पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव ईडी के समन के आलोक में निर्धारित समय पर ईडी कार्यालय पहुंचे. ईडी ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद रोहित से पूछताछ शुरू कर दी है. सात जुलाई को पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव को पूछताछ के लिए बुलाया गया है.
 
झारखंड की खबरें

Ranchi :   पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव ईडी के समन के आलोक में निर्धारित समय पर ईडी कार्यालय पहुंचे. ईडी ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद रोहित से पूछताछ शुरू कर दी है. सात जुलाई को पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव को पूछताछ के लिए बुलाया गया है.

 

ईडी ने योगेंद्र तिवारी से जुड़े शराब घोटाले की जांच के दौरान रोहित उरांव को दूसरा समन जारी किया था और छह जुलाई को पूछताछ के लिए रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हाजिर होने का निर्देश दिया था.

 

 

ईडी शराब घोटाले की जांच के दौरान रोहित उरांव को पहला समन जारी कर 29 जून को और रामेश्वर उरांव को 30 जून को हाजिर होने का निर्देश दिया था. लेकिन दोनों ने तीन-तीन सप्ताह का समय मांगा था. ईडी ने दोनों के अनुरोध पर विचार करने के बाद एक सप्ताह का समय दिया और रोहित को छह जुलाई और रामेश्वर उरांव को सात जुलाई को हाजिर होने के लिए दूसरा समन जारी किया था.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही