Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamtara News : अवैध बालू व स्टोन चिप्स लदे 4 ट्रैक्टर जब्त

डीसी आलोक कुमार ने कहा कि जिले में अवैध खनन पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध खनन में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.
Advertisement
Advertisement
जब्त ट्रैक्टर.

Jamtara : जामताड़ा जिले में अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. डीसी आलोक कुमार के निर्देश पर खनन विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार को नाला व बिंदापाथर थाना क्षेत्र में औचक छापेमारी की गई. टीम ने अवैध बालू व स्टोन चिप्स लदे चार ट्रैक्टरों को जब्त किया है.

 

खान निरीक्षक अखिलेश कुमार के नेतृत्व में नाला थाना क्षेत्र में की गई छापेमारी में अवैध बालू ढोर रहे तीन ट्रैक्टरों को पकड़ा गया. ट्रैक्टरों को जब्त नाला थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है. वहीं, बिंदापाथर थाना क्षेत्र में स्टोन चिप्स लदे एक ट्रैक्टर को भी जब्त किया गया है.

 

डीसी आलोक कुमार ने कहा कि जिले में अवैध खनन पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध खनन में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि जिला खनन कार्यालय व सभी थाना प्रभारियों को इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए हैं.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही