Search

 
 
 

Jamtara News : अनाथ व जरूरतमंद बच्चों को मिलेगा सहारा, डीसी ने की 60 आवेदनों की समीक्षा

बैठक में मिशन वात्सल्य के तहत संचालित स्पॉन्सरशिप व फोस्टर केयर योजना से संबंधित करीब 60 आवेदनों की समीक्षा की गई. डीसी ने पात्र बच्चों को योजना का लाभ देने का निर्देश दिया.
 
समीक्षा बैठक करते डीसी आलोक कुमार.

Jamtara : जामताड़ा डीसी आलोक कुमार ने बुधवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में स्पॉन्सरशिप व फोस्टर केयर अप्रूवल कमेटी के साथ बैठक की. बैठक में मिशन वात्सल्य के तहत संचालित स्पॉन्सरशिप व फोस्टर केयर योजना से संबंधित करीब 60 आवेदनों की समीक्षा की गई. डीसी ने पात्र बच्चों को योजना का लाभ देने का निर्देश दिया.

 

उन्होंने योजना के तहत वर्तमान में लाभान्वित बच्चों की स्थिति, नए लाभुकों के चयन की प्रक्रिया व प्राप्त आवेदनों की जांच और सत्यापन की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि योजना का लाभ वास्तविक रूप से जरूरतमंद व पात्र बच्चों तक पहुंचे इसे सुनिश्चित करें. इसके लिए उनके घर पर जाकर दस्तावेजों की जांच व विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रत्येक आवेदन का निष्पक्ष मूल्यांकन करने को कहा. बच्चों के हितों से जुड़ी योजनाओं में किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार्य नहीं होगी.

 

 

 

बैठक में बताया गया कि समिति के समक्ष कुल 60 आवेदन प्रस्तुत किए गए, जिनमें 30 नए और 30 ऐसे आवेदन शामिल थे जिनके लाभुकों को योजना का लाभ एक वर्ष तक मिल चुका है. सभी आवेदनों की विस्तार से समीक्षा करते हुए डीसी ने आवश्यक निर्देश दिए. बैठक में जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अंजू पोद्दार, सीडब्ल्यूसी के सदस्य व अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही