Search

 
 
 

Jamtara News : पगडंडी पर मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

कुंडहित थाना क्षेत्र के नगरी गांव में बुधवार को एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला. शव गांव के कस्तूरबा विद्यालय की ओर जाने वाली पगडंडी पर पड़ा था. ग्रामीणों की सूचना पर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे.
 
बरामद शव.

Jamtara : जामताड़ा जिले के कुंडहित थाना क्षेत्र के नगरी गांव में बुधवार को एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला. शव गांव के कस्तूरबा विद्यालय की ओर जाने वाली पगडंडी पर पड़ा था. ग्रामीणों की सूचना पर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. 


पुलिस ने शव के पास से एक देसी शराब की बोतल व एक गमछा बरामद किया है. शव की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की गई. मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है.

 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी. ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. वहीं, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही