Search

 
 
 

Jamtara News : घर से लापता किशोरी यूपी से बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार

नारायणपुर थाना की पुलिस ने घर से लापता किशोरी को उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी से सकुशल बरामद कर लिया है. पुलिस ने किशोरी का अपहरण करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
 

Jamtara : जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना की पुलिस ने घर से लापता किशोरी को उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी से सकुशल बरामद कर लिया है. पुलिस ने किशोरी का अपहरण करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. युवक चंदौसी का रहने वाला है.

 

मिली जानकारी के अनुसार, किशोरी के पिता ने 22 मई को अपनी बेटी के लापता होने की लिखित शिकायत थाना में दर्ज कराई थी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. अनुसंधान में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई करते हुए 1 जून को उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी थाना क्षेत्र स्थित कबीर गली से किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया. साथ ही आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही