Search

 
 
 

Jamtara News : जनता दरबार में पहुंचे 45 फरियादी, अधिकारियों को एक हफ्ते में समाधान का निर्देश

Jamtara News : जनता दरबार में कन्यादान योजना, पीएम आवास, अंबेडकर आवास, भू-अर्जन मुआवजा, बिजली बिल में गड़बड़ी, पेंशन, राशन कार्ड, आधार कार्ड में सुधार, अतिक्रमण और अन्य समस्याएं सामने आईं.
 
लोगों की समस्याएं सुनते डीसी आलोक कुमार.

Jamtara News : जामताड़ा डीसी आलोक कुमार ने मंगलवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया. जिलेभर से पहुंचे 45 से अधिक लोगों ने अपनी समस्याएं डीसी के समक्ष रखीं. कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया. शेष मामलों को संबंधित विभागों को भेजते हुए एक सप्ताह के अंदर निष्पादन कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया.

 

इसे भी पढ़ें


जनता दरबार में कन्यादान योजना, पीएम आवास, अंबेडकर आवास, भू-अर्जन मुआवजा, बिजली बिल में गड़बड़ी, पेंशन, राशन कार्ड, आधार कार्ड में सुधार, अतिक्रमण और अन्य समस्याएं सामने आईं. एक बुजुर्ग महिला ने परिजनों पर प्रताड़ित करने और घर से बाहर निकालने की शिकायत की. डीसी ने मामले में एसडीओ को सीनियर सिटीजन एक्ट के तहत कार्रवाई का निर्देश दिया.


एक बुजुर्ग महिला ने जमीन पर जियो टावर लगाने के नाम पर दस्तखत कराने और लाभ नहीं मिलने की शिकायत की. डीसी ने मामले की जांच कर टावर की अनुमति समेत पूरी रिपोर्ट देने का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आमजनों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें इसका ख्याल रखें. सभी आवेदनों का नियमानुसार त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही